मध्य प्रदेश के प्रमुख अनुसंधान केंद्र और प्रशिक्षण संस्थान - MP GK

आज के इस आर्टिकल में हम मध्यप्रदेश राज्य के प्रमुख अनुसंधान केंद्र और प्रशिक्षण संस्थान के बारे में जानकारी देंगे। उससे पहले संक्षिप्त में मध्यप्रदेश के इतिहास पर एक नज़र डालते हैं।

 

मध्यप्रदेश का गठन और पुनर्गठन -

 

1 नवंबर 1956 तक मध्यप्रदेश की राजधानी नागपुर हुआ करती थी तब मध्य भारत और बरार (सेंट्रल प्रोविंस और बरार) को छत्तीसगढ़ और मकराइ रियासतों के साथ मिलाकर गठन किया गया था, लेकिन 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश का पुनर्गठन किया गया और मध्य भारत, विंध्य प्रदेश तथा भोपाल राज्यों को भी इसमें ही मिला दिया गया, जबकि दक्षिण के मराठी भाषी विदर्भ क्षेत्र और तब की मध्यप्रदेश की राजधानी नागपुर को बॉम्बे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया और भोपाल को मध्यप्रदेश की नई राजधानी बना दिया गया। 

फिर एक बार मध्यप्रदेश का पुनर्गठन 1 नवंबर 2000 को किया गया, तब तक मध्यप्रदेश भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य था, लेकिन 16 जिलो को मध्यप्रदेश से अलग करके एक नये राज्य छत्तीसगढ़ को बनाया गया उसके बाद मध्यप्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और इसका क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किमी (1,19,014 वर्ग मील) तथा जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 72,626,809 है।  


 मध्यप्रदेश के अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान - 

 

सबसे पहले बात करते हैं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बारे में - 

 

  1. इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सॉइल साइंस (Indian Institute of Soil Science) - भोपाल 
  2. इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च संस्थान - भोपाल 
  3. इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (IIITM) - भोपाल 
  4. अटल विहारी लोक प्रशासन संस्थान - भोपाल 
  5. आपदा प्रबंध संस्थान (डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट) (DMI) - भोपाल 
  6. एकीकृत पुलिस संस्थान - भोपाल 
  7. एनिमल सरोगेसी लैब - भोपाल 
  8. राज्य शिक्षण संस्थान - भोपाल 
  9. सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉरमेंस (CRIPS) - भोपाल 
  10. सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग (केंद्रीय कृषि अभियान्त्रिकी संस्थान ) (CIAE) - भोपाल 
  11. डॉ वी एस वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान - भोपाल 
  12. भारतीय सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (IIIT) - भोपाल 
  13. राष्ट्रीय अभिशासन एवं नगरीय प्रबंध संस्थान - भोपाल 
  14. राष्ट्रीय यातायात प्रबंध एवं शोध संस्थान - भोपाल 
  15. यातायात प्रशिक्षण संस्थान - भोपाल 
  16. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान विश्वविद्यालय - भोपाल 
  17. जयप्रकाश नारायण सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन ह्यूमैनिटी - भोपाल 
  18. राज्य स्तरीय ज्ञान प्रबंध केंद्र - भोपाल 
  19. जलवायु परिवर्तन ज्ञान प्रबंध केंद्र - भोपाल 
  20. जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (WALMI) - भोपाल 
  21. जनजाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान (एमपी ट्राइबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ) - भोपाल 
  22. भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फारेस्ट मैनेजमेंट) (IIFM) - भोपाल  
  23. स्टेट फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (वन अनुसंधान संस्थान) - भोपाल 
  24. स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग - भोपाल 
  25. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) - भोपाल 
  26. नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) - भोपाल

 

अब बात करते हैं मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी और सबसे बड़े शहर इंदौर में स्थित अनुसंधान केंद्र एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बारे में - 

 

  1. इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) - इंदौर 
  2. भारतीय प्रबंधन संस्थान (ILM) - इंदौर 
  3. स्किल यूनिवर्सिटी (Skill University) - इंदौर 
  4. बार्ली डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट फॉर रूरल वूमन  - इंदौर 
  5. स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर आईं  - इंदौर 

 

 

 

यह आर्टिकल अभी भी अपडेट किया जा रहा है, कुछ समय पश्चात फिर से चेक करें।

About Taiyari Team

हमारा उद्देश्य है कि चाहे वो यूपीएससी का एस्पिरेंट हो या फिर कक्षा 6 का विद्यार्थी, Online Taiyari सभी के लिए उपयोगी हो इसीलिए हम पूरी रिसर्च करने के बाद ही कोई भी आर्टिकल लिखते हैं या फिर कोई मॉक टेस्ट बनाते हैं।



हमारी टीम के बारे में - UPSC एस्पिरेंट्स, NEET क्वालिफाइड, GATE क्वालिफाइड और इंजीनियर्स हैं।

Last Updated

January 27th, 2024 02:02 PM

Category

madhya-pradesh

Author

Taiyari Team

Share