भारत रत्न अवार्ड - 2024 और प्राप्तकर्ताओं की सूची (1954 से 2024)

इस आर्टिकल में 1954 से 2024 तक के भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं के नाम और उनके बारे में संक्षिप्त विवरण दिया जा रहा है।

भारत रत्न का परिचय (Introduction of  Bharat Ratna)


भारत रत्न (Bharat Ratna) देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस सम्मान की स्थापना 02 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया था। भारत रत्न किसी भी जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा या राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। भारत रत्न के लिए किसी भी प्रकार की औपचारिक सिफ़ारिश करने के आवश्यकता नहीं होती है, ये भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा उम्मीदवारों के नाम की सिफ़ारिश सीधे राष्ट्रपति के पास भेजी जाती है, इसके बाद भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा होती है। इसे किसी एक साल में अधिकतम सिर्फ़ 3 व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है लेकिन साल 2024 में भारत सरकार ने उस नियम को तोड़ कर 5 हस्तियों को प्रदान किया। भारत रत्न के प्राप्तकर्ताओं को पदक (Medal) और सनद (Certificate) दिया जाता है, इस पुरस्कार में किसी भी प्रकार की वित्तीय राशि वितरित नहीं की जाती है। 

महत्वपूर्ण तथ्य -

  1. भारत रत्न देश का सर्वोच नागरिक सम्मान है, जिसकी शुरुआत सन् 1954 में तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने की थी।
  2. भारत रत्न में पदक के साथ सनद दिया जाता है, इस पुरस्कार में किसी भी प्रकार की वित्तीय राशि प्रदान नहीं की जाती है।
  3. इस सम्मान को मारणोपरांत देने का प्रावधान सन् 1955 में जोड़ा गया।
  4. भारत रत्न को पहली बार सन् 1955 में दिया गया था। 
  5. सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें ये सम्मान प्राप्त है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं। 

साल 2024 में भारत सरकार ने 5 महान व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है - 


वर्ष नाम संक्षिप्त विवरण जीवन 
भारत रत्न 2024कर्पूरी ठाकुर प्रसिद्ध समाजवादी नेता एवं बिहार के 11वें मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर दो कार्यकालों तक पद पर रहे, 1970-1971 और 1977-1979। 1978 में में, राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण की शुरुआत की, यह समाज में वंचित पिछड़े वर्ग के लोगो की सामाजिक - आर्थिक समानता की दिशा में एक सराहनीय कदम था। 24 जनवरी 1924 - 17 फ़रवरी 1988, मरणोपरांत 
भारत रत्न 2024लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 तक लालकृष्ण आडवाणी देश के उप प्रधानमंत्री रहे, राम जन्म भूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। लोकसभा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले विपक्ष के नेता रहे हैं।  (8 नवंबर 1927-)
भारत रत्न 2024
पामुलपर्थी वेंकट नरसिम्हा राव
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव 1991 से 1996 तक भारत के 9वें प्रधानमंत्री थे, इन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को उदार बनाते हुए महत्वपूर्ण आर्थिक नीतियों में सुधार किया।28 जून 1929 - 23 दिसंबर 2004, मरणोपरान्त
भारत रत्न 2024
चौधरी चरण सिंह चरण सिंह किसानों के अधिकार के समर्थन और कृषि के क्षेत्र में सुधारो के लिए जाने जाते हैं, ये भारत के 5वें प्रधानमंत्री (1979-1980) थे।23 दिसंबर 1902 - 29 मई 1987, मरणोपरान्त
भारत रत्न 2024
मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन
एमएस स्वामीनाथन को "हरित क्रांति के जनक" के रूप में जाना जाता है।7 अगस्त 1925 - 28 सितंबर 2024, मरणोपरांत  


1954 से 2024 तक भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों के नाम नीचे सूची में सूचीबद्ध है - 


वर्ष
नाम संक्षिप्त विवरण
जीवन 







































नोट- यह आर्टिकल अभी अपडेट किया जा रहा है।   


About Taiyari Team

हमारा उद्देश्य है कि चाहे वो यूपीएससी का एस्पिरेंट हो या फिर कक्षा 6 का विद्यार्थी, Online Taiyari सभी के लिए उपयोगी हो इसीलिए हम पूरी रिसर्च करने के बाद ही कोई भी आर्टिकल लिखते हैं या फिर कोई मॉक टेस्ट बनाते हैं।



हमारी टीम के बारे में - UPSC एस्पिरेंट्स, NEET क्वालिफाइड, GATE क्वालिफाइड और इंजीनियर्स हैं।

Last Updated

May 8th, 2024 07:06 PM

Category

current-gk-india

Author

Taiyari Team

Share