मासिक करंट अफ़ेयर्स - मई 2024

इस लेख में आपको मई 2024 की महत्वपूर्ण करंट अफ़ेयर्स की जानकारी दी जा रही है। हम ये आर्टिकल जैसे जैसे मई महीना बीतता जाएगा वैसे ही हम इसमें हर रोज़ की करंट अफ़ेयर्स को अपडेट करते जाएँगे, जिससे आप जब दुबारा इस आर्टिकल को खोलें तो आपको एक जगह ही महीने भर की सारी जानकारी मिल जाये।

  • आलोक शुक्ला ने एशिया से 2024 गोल्डमैन पुरुस्कार जीता हैं, उन्होंने हसदेव अरण्य अभियान के लिए गोल्डमैन पुरुस्कार या ग्रीन नोबेल जीता हैं। गोल्डमैन फाउंडेशन (Goldman Foundation) ने कहा कि हसदेव आंदोलन भारत मे पर्यावरण न्याय के लिए एक मॉडल हैं। आलोक शुक्ला छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक भी हैं, इनके नेतृत्व मे सामुदायिक अभियान ने छत्तीसगढ़ मे 21 नियोजित कोयला खदानों से 445000 एकड़ जैव विविधता से समृद्ध जंगलो को बचाया हैं। 
  • हाल ही में इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर स्थित रूआंग ज्वालामुखी फट गया। इसकी वजह से हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया और सैकड़ो लोगों को रुआंग द्वीप से किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा। उत्तरी सुलावेसी प्रांत के रुआंग द्वीप पर 800 से अधिक लोग रहते हैं। इंडोनेशिया" पैसिफिक रिंग ऑफ फायर" पर स्थित हैं।
  • स्कूबा डाइविंग अभियान के दौरान मेक्सिको मे दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल खोजा गया हैं। दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल मेक्सिको के शोधकर्ताओ ने खोजा हैं, लेकिन समस्या यह हैं कि वे अभी तक इसकी तह तक नहीं पहुंच पाए हैं। 6 दिसंबर 2023 को एक स्कूबा डाइविंग अभियान हुआ जहां इसकी खोज की गई। ताम जा' ब्लू होल ( टीजेबीएच) नाम की यह साइट अब दुनिया मे सबसे गहरा ज्ञात पानी के नीचे का सिंकहोल हैं| 
  • DRDO ने लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइल अस्सिटेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो " स्मार्ट " पनडुब्बी रोधी मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया|इसका मुख्य उद्देश्य नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को बढ़ाना हैं| SMART - सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो | यह उन्नत हल्के वजन वाले टॉरपीडो से सुसज्जित हैं| इसे ग्राउंड मोबाइल लांचर से लांच किया गया हैं| 
  • एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 मई 2024 को एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ट्रेनिंग कमांड के रूप मे कार्यभार संभाला| इन्हें दिसंबर 1986 मे भारतीय वायु सेना मे नियुक्त किया गया था| ये एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और फाइटर कॉम्बैट लीडर हैं| इनके पास 3400 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव हैं| इन्हें 2022 मे अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया हैं| 
  • इसरो के अध्ययन मे चन्द्रमा के पोलर क्रेटर मे जल-बर्फ की संभावना के प्रमाण मिले हैं| अध्ययन से पता चलता हैं कि उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्रों मे पानी की बर्फ की मात्रा दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र की तुलना मे दोगुनी हैं| शोधकर्ताओं ने कई उपकरणों का उपयोग किया,जिनमे रडार,लेजर ,ऑप्टिकल ,न्यूट्रॉन स्पेक्ट्रोमीटर और अल्ट्रावॉयलेट स्पेक्ट्रोमीटर शामिल थे| 
  • सोलोमन द्वीप के सांसदों ने जेरेमिया मानेले को अपना नया प्रधानमंत्री चुना हैं| सोलोमन द्वीप के सांसदों ने पिछले विदेश मंत्री का चयन प्रधानमंत्री के रूप मे किया| इन्होंने उस अंतर्राष्ट्रीय रणनीति को आगे बढ़ाने का वादा किया हैं,जो देश को चीन के करीब लाएगी| 
  • पॉल ऑस्टर का 77 वर्ष की आयु मे निधन हो गया| यह एक अमेरिकी लेखक और फिल्म निर्माता थे|" न्यूयॉर्क ट्रिलॉजी " पॉल ऑस्टर के उपन्यासों की एक शृंखला हैं| पॉल ऑस्टर को बुकर पुरुस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था| उन्होंने 30 से अधिक पुस्तकें लिखी| " द इन्वेंशन ऑफ सोलिटयूड " उनका पहला संस्करण हैं|पॉल ऑस्टर का " बॉमगार्टनर " अंतिम उपन्यास हैं| 
  • जियो फाइनैंशियल सर्विसेस के सीईओ के रूप मे हितेश सेठिया की नियुक्ति को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने मंजूरी दे दी हैं|दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ हितेश सेठिया मैकलेरन स्ट्रेटेजिक वेंचर्स के पूर्व कार्यकारी हैं| इन्होंने यूरोप,एशिया और उत्तरी अमेरिका की कंपनियों के साथ काम किया हैं| 
  • ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आधिकारिक एंथम " आउट ऑफ दिस वर्ल्ड " जारी किया गया|इसे ग्रैमी पुरुस्कार विजेता कलाकार सीन पॉल और सोका सुपरस्टार केस ने तैयार किया हैं|ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2024 शुरू होने मे सिर्फ 30 दिन बचे हैं|माइकल " टैनो" मोंटानो द्वारा निर्मित यह एंथम एक संगीत वीडियो के साथ लॉन्च किया गया हैं| 
  • पूर्णिमा देवी बर्मन को " ग्रीन ऑस्कर " विहटली गोल्ड अवॉर्ड 2024 मिला|असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी पूर्णिमा देवी बर्मन को विहटली गोल्ड अवॉर्ड 2024 प्राप्त हुआ हैं|उन्हें यह पुरुस्कार लुप्तप्राय ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क और उसके आद्रभूमि आवास के संरक्षण प्रयासों के लिए यह पुरुस्कार मिला|स्टॉर्क को स्थानीय रूप से असमिया मे" हरगिला " कहा जाता हैं|
  • जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की अध्यक्षता संजय कुमार मिश्रा करेंगे|सेवानिवृत न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) के अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया गया हैं|यह चार साल तक या 70 वर्ष की आयु तक,जो भी पहले हो,तक पद पर बने रहेंगे|  
  •  विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक मे भारत 180 देशों मे पाकिस्तान से नीचे 159 वें स्थान पर हैं|180 देशों की सूची मे भारत 159 वें स्थान पर हैं ,जबकि 2023 की सूची मे यह 161वें स्थान पर था|विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक मे नॉर्वे,डेनमार्क और स्वीडन क्रमशः पहले ,दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं| 
  • चीन ने थॉमस और उबेर कप के फाइनल मे उल्लेखनीय जीत हासिल की हैं|चीन पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 3-1 से हराकर अपना 11वां थॉमस कप जीता|चीन के डे जी टिंग और रेन जियांग यू ने फाइनल मे इंडोनेशिया के मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागस मौलाना को हराया|चीन ने 2018 मे जापान को हराकर अपना पहला थॉमस कप जीता था|यह थॉमस कप का 33वां संस्करण और उबेर कप का 30वां संस्करण था|
  • फ्लाइंग वेज डिफेंस ने एफडब्लूडी-200बी मानवरहित विमान का अनावरण किया हैं|फ्लाइंग वेज डिफेंस एक रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी फर्म हैं|कंपनी के मुताबिक,यह भारत का पहला स्वदेशी बमवर्षक मानव रहित विमान हैं|एफडब्लूडी-200बी की पेलोड क्षमता 100 किलोग्राम हैं|इसकी स्थिरता क्षमता 12-20 घंटे हैं|
  • उज्जीवन एसएफबी के एमडी और सीईओ के रूप मे संजीव नौटियाल की नियुक्ति को RBI ने मंजूरी दे दी हैं|संजीव नौटियाल 1 जुलाई 2024 से उज्जीवन एसएफबी के नए एमडी और सीईओ होंगे|उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया हैं|वर्तमान मे ,वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एक स्वतंत्र निदेशक हैं,और विभिन्न संगठनों मे सलाहकार के रूप मे कार्य करते हैं|संजीव नौटियाल ,इतिरा डेविस की जगह लेंगे ,जिन्होंने जनवरी 2022 मे कार्यभार संभाला था|उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड(UFSL),एक अनुसूचित लघु वित्त बैंक हैं ,इसका मुख्यालय बेंगलुरु मे हैं|  
  • अतनु चक्रवर्ती को HDFC बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप मे फिर से नियुक्त किया गया हैं|गुजरात कैडर मे IAS के सदस्य के रूप मे अतनु चक्रवर्ती ने 35 वर्षों तक भारत सरकार की सेवा की हैं|HDFC बैंक भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों मे से एक हैं|इसका मुख्यालय "मुंबई " मे हैं|HDFC बैंक के सीईओ शशिधर जगदीशन हैं| 
  • मुंबई सिटी एफसी ने मोहन बागान सुपर जाइंट को 3-1 से हराया|इसके साथ ,मुंबई सिटी एफसी ने अपना दूसरा इंडियन सुपर लीग (ISL) 2023-24 फाइनल जीता|मुंबई सिटी एफसी के लिए जॉर्ज पेरेरा डियाज़,जैकब वोटजस और बिपिन सिंह ने गोल किए|मोहन बागान सुपर जाइंट के लिए जेसन कमिंग्स ने गोल किया|
  • यूनिसेफ इंडिया ने करीना कपूर को अपना नेशनल एम्बेस्डर नियुक्त किया हैं|2014 से करीना कपूर यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं,और उन्होंने लड़कियों की शिक्षा,लैंगिक समानता,बुनयादी शिक्षा,टीकाकरण और स्तनपान जैसे मुद्दों पर काम किया हैं| 
  • नेपाल द्वारा भारतीय क्षेत्रों को दर्शाने वाला 100 रुपए का नया नोट जारी किया जायेगा|नेपाल ने 100 रुपए के नए नोट की छपाई की घोषणा की,जिसमें एक नक्शा हैं जिसमें भारतीय क्षेत्र लिपुलेख ,लिम्पियाधुरा और कालापानी शामिल हैं|भारत ने इस कदम का विरोध किया हैं|
  • जोस राउल मुलिनो ने पनामा का राष्ट्रपति चुनाव जीता|पनामा के पूर्व सुरक्षा मंत्री जोस राउल मुलिनो पनामा के राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं|मुलिनो ने कहा कि उनकी सरकार निवेश समर्थक और व्यापार समर्थक होगी|मार्टिनेली की जगह लेने के बाद मुलिनो राष्ट्रपति पद के लिए पसंदीदा लोगों मै से एक हैं|मुलिनो 1 जुलाई को 5 साल के कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करेंगे|
  •  भावेश गुप्ता के इस्तीफे की घोषणा वन97 कम्युनिकेशन्स ( पेटीएम) ने की|भावेश गुप्ता कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) थे|उनका इस्तीफा कंपनी के बोर्ड ने स्वीकार कर लिया हैं|वह 31 मई 2024 को अपने पद से मुक्त हो जाएंगे|
  • मैड्रिड ओपन 2024 मे इगा स्विएटेक ने महिला एकल का ख़िताब जीता|आर्यना सबालेंका को हराकर वर्ल्ड नंबर 1 इगा स्विएटेक ने पहली बार क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल जीता|
  • त्रिपुरा का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम फरवरी 2025 तक तैयार हो जायेगा|त्रिपुरा का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पश्चिम त्रिपुरा जिले मे स्थित नरसिंहगढ़ मे बनाया जा रहा हैं|फरवरी 2025 तक प्रमुख क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी के लिए स्टेडियम के चालू होने की उम्मीद हैं|इस स्टेडियम की क्षमता 25000 से अधिक होगी|त्रिपुरा मे अगले साल अंतर्राष्ट्रीय और टी20 मैच होंगे|
  • रूस के व्लादिमीर पुतिन ने पांचवे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली|व्लादिमीर पुतिन ने 7 मई,2024 को क्रेमलिन समारोह मे 6 साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली|यूक्रेन मे रूस के युद्ध के कारण संयुक्त राज्य,अमेरिका और कई अन्य पश्चिमी देशों ने समारोह का बहिष्कार किया|पुतिन 1999 से राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के रूप मे सत्ता मे हैं|मिखाइल मिशुेस्टिन रूस के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं|
  • कच्छ के अजरख को जीआई टैग दिया गया हैं|गुजरात के कच्छ के जीवंत क्षेत्र से आने वाले "कच्छ अजरख" के पारंपरिक कारीगरों को पेटेंट,डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक कार्यालय द्वारा भौगोलिक संकेतक (GI-Tag) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया हैं|यह भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत को संरक्षित करने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम हैं|अजरख की कला मे उपचारिक सूची कपड़े पर हैंड-ब्लॉक प्रिंटिंग की एक सावधानीपूर्वक प्रक्रिया शामिल हैं,जिसके परिणामस्वरुप समृद्ध प्रतीकवाद और इतिहास से युक्त जटिल डिजाइन तैयार होते हैं| 
  • रियल मैड्रिड ने अपना 36वां स्पेनिश लीग का खिताब जीत लिया|रियल मैड्रिड ने चार गेम शेष रहते हुए स्पेनिश लीग का खिताब जीत लिया|गिरोना द्वारा बार्सिलोना को 4-2 से हराने के बाद रियल मैड्रिड को विजेता घोषित किया गया हैं|मैड्रिड अब तक 34 राउंड मे केवल एक बार हारा हैं|
  • अरबियन ट्रैवल मार्ट 2024 के दौरान दुबई मे पर्यटन मंत्रालय द्वारा "कूल समर्स ऑफ इंडिया " अभियान शुरू किया गया|

About Pooja Upadhyay

MSc Maths

Last Updated

May 23rd, 2024 10:09 AM

Category

monthly

Author

Pooja Upadhyay

Share