मासिक करंट अफ़ेयर्स - अप्रैल 2024

इस लेख में आपको अप्रैल 2024 की महत्वपूर्ण करंट अफ़ेयर्स की जानकारी दी जा रही है। हम ये आर्टिकल जैसे जैसे अप्रैल महीना बीतता जाएगा वैसे ही हम इसमें हर रोज़ की करंट अफ़ेयर्स को अपडेट करते जाएँगे, जिससे आप जब दुबारा इस आर्टिकल को खोलें तो आपको एक जगह ही महीने भर की सारी जानकारी मिल जाये। 

 

 

  • त्रिपुरा के माताबारी पेरा और पचरा को प्रतिष्ठित जीआई टैग मिला। जिन दो वस्तुओं को टैग मिला हैं,उनमे पहली हैं माताबारी पेरा,एक डेयरी आधरित मीठी वस्तु जो परंपरागत रूप से गोमती जिले के त्रिपुरसुंदरी मंदिर मे प्रसाद के रूप मे परोसी जाती हैं। दूसरा पचरा है ,जो राज्य के स्वदेशी समुदायो द्वारा उपयोग किया जाने वाला हाथ से बुना हुआ कपड़ा हैं। 
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा कमल किशोर को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया हैं। कमल किशोर ने यूएनडीआर मे जापान के मामी मिजुटोरी का स्थान लिया हैं। भारत की जी-20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप मे,किशोर ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जी-20 कार्य समूह का नेतृत्व किया। 
  • यूनेस्को ने ग्लोबल जिओपार्क नेटवर्क मे 18 साइटों को जोड़ने का निर्णय लिया हैं। 48 देशो मे जिओपार्क की कुल संख्या 213 तक पहुंच गई हैं। नए जिओपार्क ब्राजील ,चीन ,क्रोएशिया ,डेनमार्क ,फ़िनलैंड ,फ्रांस ,ग्रीस ,हंगरी ,पोलैंड ,पुर्तगाल और स्पेन मे स्थित हैं। यूनेस्को के दो सदस्य देश पहली बार इस नेटवर्क मे शामिल हो रहे हैं -न्यूज़ीलैंड और फिलीपींस। 
  • कांगो ने जुडिथ सुमिनवा तुलुका को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त किया हैं। तुलुका ऐसे समय मे पद संभालेंगे जब रवांडा की सीमा से लगे देश के खनिज समृद्ध पूर्वी हिस्से मे हिंसा बढ़ रही हैं। 
  • विनीत जैन को ईएनबीए ( एक्सचेंज4 मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग ) अवार्ड्स की जूरी द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया हैं। यह पुरुस्कार उनके “ भारतीय टेलीविज़न समाचार परिद्र्श्य मे अतुलनीय योगदान ” के लिए दिया गया हैं। 
  • हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे को छठे वार्षिक हॉकी इंडिया अवार्ड्स 2024 मे पुरुष और महिला वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया हैं। हार्दिक सिंह एफआईएच प्लेयर ऑफ़ द ईयर भी थे,इन्हें बलबीर सिंह सीनियर ट्रॉफी और 25 लाख रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • बुल्गारिया और रोमानिया आंशिक रूप से यूरोप के शेंगेन क्षेत्र मे शामिल हो गए हैं। 2023 मे दोनो देश शेंगेन क्षेत्र मे शामिल होने के लिए एक समझौते पर पहुंचे थे। शेंगेन क्षेत्र मे अब 29 सदस्य शामिल हैं,जिनमे से 25 यूरोपीय संघ के सदस्य हैं। स्विट्ज़रलैंड ,नॉर्वे ,आइसलैंड और लिकटेंस्टीन भी यूरोप के शेंगेन क्षेत्र का हिस्सा हैं। बुल्गारिया और रोमानिया 2007 मे और क्रोएशिया 2013 मे यूरोपीय संघ मे शामिल हुए। 
  • रोहन बोपन्ना ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर मियामी ओपन पुरुष युगल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह बोपन्ना के करियर का दूसरा और पुरुष युगल मे उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब था। इनकी पिछली ग्रैंड स्लैम जीत 2017 फ्रेंच ओपन मे मिश्रित युगल मे आई थी। रोहन बोपन्ना ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और 44 साल की उम्र मे एटीपी सर्किट पर मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं। 
  • ताइवान मे 7.2 तीव्रता का भूकंप 3 अप्रैल को आया और पूरा द्वीप प्रभावित हुआ। भूकंप के बाद ,ताइवान ,जापान और फिलीपींस के अधिकारियो ने तटीय क्षेत्रों मे नागरिको के लिए सुनामी की चेतावनी और निकासी सलाह जारी की हैं। 
  • मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क़्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय वेटलिफ्टर बन गई हैं। मीराबाई चानू महिलाओ की 49 किग्रा प्रतियोगिता के ग्रुप बी मे तीसरे स्थान पर रही और कुल मिलाकर 11 वे स्थान पर रहीं। मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता हैं।  
  • भारतीय भारतोलक बिंद्यारानी देवी ने आईडब्लूएफ विश्व कप मे महिलाओं की 55 किग्रा स्पर्धा मे कांस्य पदक जीता। बिंद्यारानी देवी ने कुल मिलाकर 196 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। बिंद्यारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क वर्ग मे 113 किग्राउठाकर रजत पदक भी जीता हैं। 
  •  वित्त वर्ष 24 मे कार्गो थ्रूपुट मे पारादीप पोर्ट सबसे बड़ा भारतीय प्रमुख बंदरगाह बनकर उभरा हैं। गुजरात मे दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण को पीछे छोड़ते हुए,ओडिसा मे राज्य के स्वामित्व वाला पारादीप बंदरगाह वित्त वर्ष 24 मे 145.38 मिलियन टन के कार्गो थ्रूपुट के साथ कार्गो मात्रा के मामले मे भारत का सबसे बड़ा प्रमुख बंदरगाह बनकर उभरा हैं। 
  • सोरिन इन्वेस्टमेंट फंड के अध्यक्ष संजय नायर ने 2024-25 के लिए एसोचैम के अध्यक्ष का पदभार संभाला हैं। इन्होने स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह का स्थान लिया ,जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया हैं। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इनडस्ट्री ऑफ़ इंडिया (एसोचैम) की स्थापना 1920 मे हुई थी ,इसका मुख्यालय नई दिल्ली मे हैं। एसोचैम एक गैर-सरकारी व्यापार संघ और वकालत समूह हैं। 
  • संतोष कुमार झा कोंकण रेलवे कॉपोरेशन के नए सीएमडी बने हैं। संतोष कुमार 1992 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी हैं। इसका मुख्यालय नवी मुंबई मे सीबीडी बेलापुर मे हैं। यह महाराष्ट्र ,गोवा और कर्नाटक मे सेवा प्रदान करता हैं।  
  • डॉ.कार्तिक कोम्मुरी को प्रतिष्ठित नेशनल फेम अवार्ड 2024 मिला। डॉ.कार्तिक कोम्मुरी को द क्लब ,मुंबई मे आयोजित नेशनल फेम अवार्ड्स 2024 मे प्रतिष्ठित ओवरसीज़ डेंटल स्पेसलिस्ट की उपाधि से सम्मानित किया गया हैं। 
  • सिंगापुर ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने से मना कर दिया है,जिससे बहु-खेल आयोजन का भविष्य संदेह मे पड़ गया हैं। खेलों की मेजबानी आखिरी बार 2022 मे इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर ने की थीं। 
  • फोर्ब्स ने अपनी 38वीं वार्षिक ,2024 विश्व अरबपतियों की सूची जारी की हैं। जिसमे पहले स्थान मे बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फॉमिली हैं,जबकि एलोन मस्क दूसरे स्थान मे हैं और मुकेश अंबानी नौवें स्थान मे हैं। इसमे पिछले साल के मुकाबले दुनिया मे 141 अरबपति ज्यादा हैं ,जिनकी कुल संख्या 2781 हैं। अमेरिका मे रिकॉर्ड 813 अरबपति हैं ,जो किसी भी देश से सबसे अधिक हैं। जबकि भारत मैं 200 अरबपति हैं। 
  • राकेश मोहन को विश्व बैंक आर्थिक सलाहकार पैनल का सदस्य बनाया गया हैं। लॉर्ड निकोलस स्टर्न विश्व बैंक पैनल की अध्यक्षता करेंगे। राकेश मोहन वर्तमान मे सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस मे मानद अध्यक्ष हैं। ये प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य के रूप मे भी कार्य किये हैं। 
  • परिवर्तन चिंतन,एक त्रि-सेवा सम्मेलन 8 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली आयोजित किया गया हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य संयुक्तता और एकीकरण प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार,सुधार और पहल उत्पन्न करना हैं। चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने दिन भर चली चर्चा की अध्यक्षता की। 
  • पीटर पेलेग्रिनी स्लोवाकिया मे राष्ट्रपति चुनाव के विजेता हैं। पीटर पेलेग्रिनी ने विपक्षी उम्मीदवार इवान कोरकोक को हराया। पीटर पेलेग्रिनी वर्तमान मे संसद अध्यक्ष के रूप मे कार्यरत हैं। पीटर पेलेग्रिनी जुजाना कापुतोवा का स्थान ले रहे हैं,जिन्होंने यह घोषणा की थी कि वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेगी।  
  • राजीव सिंघल को टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक के रूप मे नियुक्त किया गया हैं। आनंद सेन की जगह ,राजीव सिंघल आये हैं। इससे पहले सिंघल टाटा इंटरनेशनल मे कार्यकारी निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ ) थे। 
  • कश्मीर की जल रानी बिल्किस मीर,जिन्हें कश्मीर घाटी की एक़्वा वुमन के रूप मे जाना जाता हैं ,ने आगामी ओलंपिक खेलों मे पहली भारतीय महिला जूरी सदस्य बनकर इतिहास रच दिया हैं। बिल्किस मीर ने जल खेलों,विशेष रूप से कयाकिंग और कैनोइंग मे महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। जूरी सदस्य के रूप मे बिल्किस मीर की नियुक्ति की भारतीय ओलंपिक संघ ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी हैं ,जो उनके शानदार करियर मे एक और मील का पत्थर हैं। 
  • थिएरी डेलापोर्टे के इस्तीफे के बाद विप्रो ने श्रीनिवास पालिया को अपना नया सीईओ नियुक्त किया हैं। 
  • सुमित नागल 9 अप्रैल 2024 को मोंटे कार्लो मास्टर्स मे मुख्य ड्रॉ मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। सुमित नागल ने शुरुआती दौर मे इटली के 35 वीं रैंकिंग वाले माटेओ अर्नाल्डी को हराया हैं। ये क्ले पर मास्टर्स 1000 मैच जीतने वाले पहले पुरुष भारतीय एकल खिलाड़ी बन गए हैं। सुमित नागल एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं ,वह वर्तमान मे नंबर-1 रैंक वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 
  • मनोज पांडा को सरकार ने 16वें वित्त आयोग का नया पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया हैं। मनोज पांडा इंस्टीटुट ऑफ़ इकोनॉमिक ग्रोथ के पूर्व निदेशक हैं। इस नई नियुक्ति ने वित्त पैनल को पूरा कर लिया हैं ,जो केवल तीन पूर्णकालिक सदस्यों और अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के साथ काम कर रहा था। पांडा एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं ,और उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ़ इकोनॉमिक ग्रोथ मे RBI चेयर प्रोफेसर के रूप मे भी काम किया हैं। 
  • गेल (इंडिया) लिमिटेड को 15 वां “सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरुस्कार ” सर्वश्रेष्ठ निर्माण परियोजनाओं के लिए उपलब्धि पुरुस्कार श्रेणी मे दिया गया हैं। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी बरौनी-गुवाहाटी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना (बीजीपीएल) के लिए पुरस्कार जीता हैं। कंपनी की ओर से गेल के प्रोजेक्ट निदेशक दीपक गुप्ता और कार्यकारी निदेशक प्रोजेक्ट A.K. त्रिपाठी ने पुरस्कार स्वीकार किया हैं। गेल (इंडिया) की स्थापना 1984 मे हुई थी। इसकी स्थापना नई दिल्ली मे हुई थी। संदीप कुमार गुप्ता इसके अध्यक्ष और एमडी हैं। 
  • मैक्स वेरस्टेपेन एफ-1 जापानी ग्रांड प्रिक्स 2024 के विजेता बन गए हैं। मैक्स वेरस्टेपेन टीम के साथी सर्जियो पेरेज़ और फेरारी के कालॉर्स सैंज से आगे निकल गए हैं। 
  • 9 अप्रैल को,साइमन हैरिस आयरलैंड के प्रधानमंत्री बन गए हैं। साइमन हैरिस ने ,लियो वराडकर का स्थान लिया हैं। आयरलैंड उत्तर-पश्चिम यूरोप मे एक देश हैं,इसकी राजधानी डबलिन हैं। 
  • “गॉड पार्टिकल” की खोज करने वाले ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी पीटर हिंग्स का 94 साल की उम्र मे निधन हो गया हैं। इन्होंने हिग्स बोसोन कण के अस्तित्व पर एक सिद्धांत दिया ,जिसे “गॉड पार्टिकल ” भी कहा जाता हैं।  यह आधुनिक युग की सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजों मे से एक हैं। 
  • जेनेके शोपमैन के भारतीय महिला हॉकी के मुख्य कोच का पद छोड़ने के बाद ,हरेंद्र सिंह को भारतीय महिला हॉकी का कोच नियुक्त किया गया हैं। द्रोणचार्य पुरुस्कार विजेता हरेंद्र सिंह ने सीनियर पुरुष हॉकी टीम सहित विभिन्न भारतीय टीमों को कोचिंग दी हैं। हरेंद्र सिंह USA पुरुष हॉकी टीम के कोच के रूप में कार्यरत थे। 
  • ईरान मे चाबहार बंदरगाह के बाद ,भारत ने म्यांमार के सिटवे मे अपने दूसरे विदेशी बंदरगाह को संचालित करने का अधिकार सुरक्षित कर लिया हैं। सिटवे पोर्ट कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। सिटवे बंदरगाह को कलादान नदी जलमार्ग के माध्यम से म्यांमार मे पलेतवा से और एक सड़क घटक के माध्यम से पलेतवा को मिजोरम मे जोरिनपुई से जोड़ा जाना हैं। इस परियोजना का उद्देश्य पूर्वी भारतीय बंदरगाह कोलकाता को म्यांमार के सिटवे बंदरगाह से समुद्र के रास्ते जोड़ना हैं। 
  • भारत अब डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं के चौथे सबसे बड़े निर्यातक के रूप मे उभरा हैं,जिसकी हिस्सेदारी अब सेवाओं मे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के पांचवे हिस्से से अधिक हैं। भारत जर्मनी से आगे निकल गया हैं और अमेरिका,ब्रिटेन और आयरलैंड से पीछे हैं। डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं मे शिक्षा ,गेमिंग और स्ट्रीमिंग संगीत और वीडियो के लिए पेशेवर सेवाएं प्रदान करने के लिए कंप्यूटर नेटवर्क का उपयोग करना शामिल हैं। 
  • लक्षद्वीप मे एचडीएफसी बैंक अपनी शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक बन गया हैं। लक्षद्वीप मे शाखा रखने वाला एकमात्र निजी क्षेत्र का बैंक बनने के लिए,निजी ऋणदाता HDFC बैंक ने कावारत्ती द्वीप मे एक शाखा खोली। इस शाखा का उद्देश्य व्यक्तिगत बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला की पेशकश करके केंद्र शासित प्रदेश मे बैंकिंग बुनयादी ढांचे को उन्नत करना हैं। 
  • रूस ने पहला अंगारा-ए5 अंतरिक्ष रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया हैं। रूस ने सुदूर पूर्व मे वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से अपने अंगारा-ए5 अंतरिक्ष रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अंगारा-ए5 अंतरिक्ष रॉकेट को भारी पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा मे ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया हैं। रॉकेट के अंगारा परिवार को सोवियत डिज़ाइन किये गए प्रोटॉन रॉकेट को बदलने के लिए विकसित किया गया हैं। 
  • सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस के संजय शुक्ला को नेशनल हॉउसिंग बैंक (NHB) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया हैं। 
  • डॉ. गगनदीप कांग को वैश्विक स्वास्थ्य मे प्रतिष्ठत जॉन डर्क पुरस्कार के लिए चुना गया हैं। यह बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन मे वैश्विक स्वास्थ्य निदेशक हैं। यह सर्वाधिक मान्यता प्राप्त वैश्विक स्वास्थ्य पुरुस्कार हैं। ये रॉयल सोसाइटी की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला भी बनी हैं। 
  • बजर्नी बेनेडिक्टसन को आइसलैंड का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया हैं।  कैटरीन जैकब्सडोटिर के इस्तीफे के बाद, बजर्नी बेनेडिक्टसन को आइसलैंड के प्रधानमंत्री के रूप मे पद ग्रहण किया हैं।  बजर्नी बेनेडिक्टसन पहले विदेश मंत्री के रूप मे कार्यरत थे। आइसलैंड का अगला संसदीय चुनाव अगले साल होने वाला हैं। आइसलैंड मे सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं। 
  • एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 मे भारत के उदित ने रजत और अभिमन्यु और विक्की ने कांस्य पदक जीता। उदित ने किर्गिस्तान के बिश्केक मे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 मे पुरुषो के 57 किग्रा वर्ग मे रजत पदक जीता हैं जबकि अभिमन्यु (70 Kg पुरुष) और विक्की (97 Kg पुरुष) ने भी अपने-अपने भार वर्ग मे कांस्य पदक जीते हैं। 2024 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का 20वां संस्करण 11 से 16 अप्रैल तक किर्गिस्तान के बिश्केक मे आयोजित किया गया। 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्ड वालंटियर सर्विस 2024 पुरुस्कार, भारत के जैन आध्यात्मिक नेता लोकेश मुनि को प्रदान किया गया। यह पुरुस्कार उन्हें जन कल्याण और मानवता मे उनके योगदान के लिए दिया गया। लोकेश मुनि भारत मे अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक हैं।
  • आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने अगले पांच साल के कार्यकाल के लिए क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को प्रबंध निदेशक के रूप मे फिर से नियुक्त किया। क्रिस्टालिना जॉर्जीवा दूसरे 5 साल के कार्यकाल के लिए IMF की प्रबंध निदेशक होंगी। जॉर्जीवा IMF की प्रमुख बनने वाली दूसरी महिला और उभरती बाजार अर्थव्यवस्था से आने वाली पहली व्यक्ति हैं।
  • बायर लेवरकुसेन ने पहली बार बुंडेसलीगा खिताब जीता हैं। बायर्न म्यूनिख का ग्यारह साल का चैंपियनशिप अभियान बायर लीवरकुसेन द्वारा समाप्त कर दिया गया। यह बायर लीवरकुसेन फुटबॉल टीम की दूसरी बड़ी जर्मन ट्रॉफी हैं।
  • रश्मि कुमारी ने बारहवीं बार राष्ट्रीय महिला कैरम खिताब जीता। 51वीं राष्ट्रीय कैरम चैंपियनशिप महिला फाइनल मे, रश्मि कुमारी ने के. नागाजौथी को हराया हैं। रश्मि कुमारी तीन बार की विश्व चैंपियन हैं। रश्मि के लिए यह रिकॉर्ड 12वां राष्ट्रीय महिला एकल खिताब था। रश्मि तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) मे मुख्य प्रबंधक के रूप मे काम करती हैं।
  • दिल्ली हवाई अड्डे को 2023 के लिए (ACI) दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों मे नामित किया गया हैं। 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची मे दिल्ली का इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दसवें स्थान पर हैं। हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इस सूची मे शीर्ष पर हैं और दुबई और डलास हवाई अड्डे क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • नलिन नेगी को भारतपे का पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त किया गया। फिनटेक फर्म भारतपे ने अपने अंतरिम सीईओ और मुख्य वित्तीय अधिकारी नलिन नेगी को पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। भारतपे की स्थापना 2018 मे की गई तथा नलिन नेगी 2022 मे भारतपे मे शामिल हुए ऒर उन्हें फिनटेक और बैंकिंग डोमेन मे व्यवसाय बनाने और बढ़ाने का अनुभव हैं।
  • स्कवाड्रन लीडर “डीएस मजीठिया” का 103 साल की उम्र मे निधन हो गया। डीएस मजीठिया सबसे उम्रदराज सेवानिवृत भारतीय वायु सेना (आईएएफ) लड़ाकू विमान के पायलट थे। इन्हें माजी के नाम से जाना जाता था।
  • कन्नड़ कवियत्री ममता जी सागर को अंतर्राष्ट्रीय सहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया हैं। विश्व लेखक संगठन (WOW) ने कन्नड़ कवि, नाटककार और शिक्षाविद, ममता जी सागर को साहित्य मे उनके योगदान के लिए विश्व साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम नाइजीरिया के अबुजा मे विश्व लेखक संगठन की पहली कांग्रेस के एक भाग के रूप मे आयोजित किया गया था।
  • कुवैत के अमीर द्वारा शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा को कुवैत का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद सबा अल-सलेम अल-सबा के इस्तीफे के बाद हुई। नए प्रधानमंत्री शेख अहमद एक कुवेती अर्थशास्त्री हैं और उन्होंने 2006 से 2011 तक स्वास्थ्य मंत्री, तेल मंत्री और सूचना मंत्री के रूप मे कार्य किया है।
  • उद्यमी और पायलट गोपी थोटाकुरा पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक बने हैं। ये जेफ बेजोस द्वारा स्थापित कंपनी ब्लू ओरिजिन के एनएस-25 मिशन का हिस्सा होंगे। थोटाकुरा अंतरिक्ष मे जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। राकेश शर्मा 1984 मे अंतरिक्ष मे जाने वाले पहले भारतीय थे। 
  • लता दीनानाथ मंगेशकर पुरुस्कार अमिताभ बच्चन को प्रदान किया जाएगा। प्रतिष्ठित तीसरा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार अमिताभ बच्चन को राष्ट्र, अपने लोगों और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय समर्पण के लिए दिया जायेगा। 
  • नाइजीरिया ने मेनिनजाइटिस के खिलाफ दुनिया का पहला टीका तैयार किया हैं। नाइजीरिया नया टीका Men5CV पेश करने वाला पहला देश बन गया है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा समर्पित हैं।
  • वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।  दिनेश कुमार त्रिपाठी, एडमिरल आर.हरि कुमार का स्थान लेंगे। एडमिरल आर.हरि कुमार 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत होंगे। दिनेश कुमार त्रिपाठी वर्तमान मे नौसेना स्टाफ के उप-प्रमुख के रूप मे कार्यरत हैं। 
  • पुस्तक "इंडिया-द रोड टू रेनेसां : ए विज़न एंड एन एजेंडा लॉन्च की गई हैं। ये किताब संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अधिकारी भीमेश्वर चल्ला ने लिखी हैं। पुस्तक का विमोचन एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (एएससीआई) परिसर मे किया गया।
  • टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली सूची 2024 मे 8 भारतीयों को जगह मिली हैं। 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों मे आठ भारतीय -अली भट्ट, अजय बंगा, साक्षी मलिक, देव पटेल, प्रियंवदा नटराजन, सत्या नडेला और जिगर शाह को जगह मिली है। इस सूची मे 4 श्रेणियाँ होती हैं - नेता, नायक, कलाकार और विचारक। 
  • भारत की पहली "हाइब्रिड पिच " धर्मशाला मे बनाई जाएगी|हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम आधुनिक "हाइब्रिड पिच " स्थापित करने वाला पहला BCCI मान्यता प्राप्त स्थल बन गया है| आने वाले समय मे इस ट्रैक पर अंतर्राष्ट्रीय और IPL मैच होंगे | हाइब्रिड पिच के लिए धर्मशाला मे उपयोग की गई "यूनिवर्सल " मशीन को ऐसी और पिचे बनाने के लिए अहमदाबाद और मुंबई ले जाया जायेगा| यह आधुनिक तकनीक अधिक टिकाऊ,सुसंगत और उच्च प्रदर्शन वाली खेल सतह प्रदान करके गेम को बदल देगी| 
  • मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार 2023 उत्सा पटनायक को प्रदान किया जाएगा| मैल्कम और एलिजाबेथ एडिसेसिया ट्रस्ट हर साल यह पुरस्कार देता हैं| राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की प्रसिद्ध अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक को मैल्कम एडिसेसिया पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया हैं | 
  • भारत की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका सोरेंग को असुंता लाकड़ा पुरस्कार मिला हैं| इन्होंने महिला जूनियर एशिया कप मे भारत के लिए पदार्पण किया| इन्होंने 6 मैचों मे 7 गोल करके भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जीतने मे मदद की हैं| इन्हें ओमान मे टूर्नामेंट की युवा खिलाड़ी भी नामित किया गया था|  
  • जीएमआर हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने "सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा कर्मचारी " का पुरस्कार जीता हैं| जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GHIAL) को स्काईट्रैक्स द्वारा भारत और दक्षिण एशिया मे सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट स्टाफ 2024 का पुरस्कार मिला हैं| स्काईट्रैक्स एक वैश्विक हवाई परिवहन रेटिंग संगठन हैं| यह 1989 से दुनिया भर मे हवाई अड्डों और एयरलाइन्स का मूल्यांकन कर रहा हैं| 
  • वेदांता कंपनी हिंदुस्तान ज़िंक वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक बन गई हैं| एक सर्वेक्षण के अनुसार राजस्थान मे इसकी सिंदेसर खुर्द खदान अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक खदान बन गई हैं ,जो पिछले साल चौथे स्थान पर थीं| हिंदुस्तान जिंक ,सीसा और चांदी कारोबार मे वेदांता समूह की कंपनी हैं | यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक हैं और तीसरा सबसे बड़ा चांदी उत्पादक हैं| 
  •  स्वीडन ने आर्टेमिस समझौते मे शामिल होने वाला 38वां देश बन गया हैं| स्वीडन ने अंतरिक्ष के सतत उपयोग के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि की हैं| नासा आर्टेमिस अकॉर्ड परिवार मे स्वीडन का स्वागत करता हैं| आर्टेमिस कार्यक्रम का लक्ष्य मंगल और अन्य ग्रहों और खगोलीय पिंडो पर पहले अंतरिक्ष यात्रियों को उतारना भी हैं| 22 जून 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बनाने के लिए आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किये| 
  • नेशनल फर्टिलाइजर्स को " नवरत्न "का दर्जा प्राप्त हुआ हैं| सार्वजानिक उद्यम विभाग ने नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा दिया हैं| नवरत्न शीर्ष प्रदर्शन करने वाले केंद्रीय सार्वजानिक क्षेत्र उद्यमों का एक समूह हैं| इसके प्रदर्शन को देखते हुए इसे केंद्र से अधिक स्वायत्तता और वित्तीय शक्तियां प्राप्त होती हैं| नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की स्थापना 1 सितम्बर 1979 को हुई थी ,इसका मुख्यालय " नोएडा " मे हैं| 
  • इंटेल ने संतोष विश्वनाथन को अपना भारत क्षेत्र प्रमुख बनाया हैं| जुलाई 2022 मे ,संतोष विश्वनाथन ने भारतीय बाजार के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप मे कार्यभार संभाला हैं| अब कंप्यूटर चिप निर्माता कंपनी इंटेल ने भारत को एक अलग क्षेत्र के रूप मे विकसित कर दिया हैं| इंटेल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम और प्रौद्योगिकी कंपनी हैं| इसका मुख्यालय सांता क्लारा ,कैलफोर्निया मे हैं| 
  • CRPF के एडीजी नलिन प्रभात को एनएसजी प्रमुख नियुक्त किया गया हैं|  वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को देश के आतंकवाद निरोधक बल,राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक नियुक्त किया गया हैं| वर्तमान मे नलिन प्रभात CRPF मे अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं| 
  • बलराज पंवार ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का पहला रोइंग कोटा हासिल किया| बलराज पंवार 25 वर्षीय भारतीय सेना के नाविक हैं| उन्होंने 2000 मीटर की दौड़ 7 मिनट और 1.2 सेकंड के समय मे पूरी की| बलराज पंवार ने दक्षिण कोरिया के चुंगजू मे आयोजित 2024 विश्व एशियाई और ओशियान ओलंपिक और पैराओलंपिक क़्वालिफिकेशन रेगाटा मे पुरुष एकल स्पर्था मे तीसरा स्थान हासिल किया हैं| 
  • डी गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं| ग्रैंडमास्टर गुकेश डोमराजू ने प्रतिष्ठत कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया हैं| उन्होंने 2024 मे विश्व चैंपियनशिप के ताज के लिए चुनौती देने का अधिकार अर्जित किया | इसके अलावा ,गुकेश टोरंटो विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स शतरंज जीतने वाले दूसरे भारतीय भी बने हैं| 
  • पुरस्कार समारोह के दौरान केआईआईटी और KISS (कलिंग इंस्टीटयूट ऑफ सोशल साइंसेज) के संस्थापक अच्युत सामंत ने पुरस्कार प्रदान किया हैं|पुरस्कार समारोह मे टाटा समूह के अध्यक्ष N.चंद्रशेखरन और तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने भाग लिया | KISS मानवतावादी पुरस्कार की स्थापना 2008 मे अच्युत सामंत द्वारा की गई थी| 
  • पापुआ न्यू गिनी ने भारत के लिए पहला रक्षा सलाहकार नियुक्त किया हैं| कर्नल एडिसन नेप्यो को भारत का पहला रक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया हैं| यह भारत और पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के बीच रक्षा सहयोग मे सुधार की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम हैं| 
  • अनंत टेक्नोलॉजी के संस्थापक,सीईओ और अध्यक्ष " पावुलूरी सुब्बा राव " को अंतरिक्ष विज्ञान मे उनके योगदान के लिए आर्यभट्ट पुरस्कार मिला| उन्हें एएसआई के "प्रतिष्ठत फेलो" की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था| सुब्बा राव के " भारत मे अंतरिक्ष विज्ञान को बढ़ावा देने मे उनके जीवनकाल के जबरदस्त योगदान " के लिए यह पुरस्कार मिला| 
  • नईमा खातून को 5 साल की अवधि के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के महिला वाईस चांसलर के रूप मे नियुक्त किया गया हैं,जिससे वह 100 से अधिक वर्षों मे शीर्ष पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं| खातून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,जो विश्वविद्यालय के विजिटर हैं ,से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद नियुक्त किया गया था| 
  • प्रसिद्ध बांग्लादेशी गायिका रेजवाना चौधरी बान्या को पद्मश्री पुरस्कार मिला| कला के क्षेत्र मे उनके योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला| वह रवीन्द्र संगीत की अभ्यासिका हैं| ये ढाका मे एक प्रतिष्ठत संगीत विद्यालय " शुरेर धारा " चलाती हैं| उन्होंने रवींद्र संगीत पर कई किताबें भी लिखी हैं| 
  • लॉरियस स्पोर्ट्समैन पुरस्कार नोवाक जोकोविच को प्रदान किया गया| नोवाक जोकोविच ने 5 वीं बार लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का सम्मान जीता| 
  • सौरभ घोषाल ने पेशेवर स्कवैश से सेवानिवृत की घोषणा की हैं| सौरभ घोषाल एक भारतीय स्कवैश खिलाड़ी हैं| घोषाल ने अपने करियर के दौरान 12 प्रोफेशनल स्कवैश एसोसिएशन खिताब जीते हैं| सौरभ घोषाल ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों मे भी कई पदक जीते हैं| ये पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं जिन्होंने एकल प्रतियोगिता मे CWG (कॉमन वेल्थ गेम्स) स्कवैश पदक जीता| 
  • UAE के बाद भारतीय पासपोर्ट दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट हैं| भारत के लोग भारतीय पासपोर्ट के साथ केवल 62 देशों मे वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं| UAE,नंबर एक स्थान के साथ ,अधिग्रहण की लागत और वीज़ा-मुक्त पहुंच के लिए देशों की संख्या के मामले मे सबसे सस्ता हैं| 
  • भारतीय मनोविश्लेषण के जनक कहे जाने वाले सुधीर ककक्ड़ का 85 वर्ष की आयु मे निधन हो गया हैं| ये एक प्रसिद्ध लेखक और सांस्कृतिक आलोचक थे| इन्होंने 20 से अधिक नॉन-फिक्शन और फिक्शन किताबें लिखी हैं| "द इनर वर्ल्ड " ,1978 मे ककक्ड़ की पहली प्रमुख कृतियों मे से एक थी|
  •  पूर्व पहलवान राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नरसिंह यादव को डब्लूएफआई के साल सदस्यीय एथलीट पैनल का अध्यक्ष चुना गया हैं| अर्जुन पुरस्कार विजेता और 2010 एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता नरसिंह ने 2012 लंदन ओलंपिक खेलों मे भाग लिया और 74 किलोग्राम वर्ग मे प्रारंभिक हार गए थे| 
  • RBI के डिप्टी गवर्नर रबी शंकर को सरकार से एक साल के विस्तार की मंजूरी मिल गई | कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 3 मई, 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए मंजूरी दे दी हैं| उन्हें मई 2021 मे तीन साल की अवधि के लिए RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप मे नियुक्त किया गया था| डिप्टी गवर्नर पद पर पदोन्न्नत होने से पहले वह रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे| 
  • भारतीय स्टेट बैंक के एमडी पद के लिए राणा आशुतोष कुमार सिंह के नाम की सिफारिश एफएसआईबी ( वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो) ने की हैं| राणा आशुतोष कुमार सिंह वर्तमान मे SBI मे उप प्रबंध निदेशक (खुदरा-व्यक्तिगत बैंकिंग और रियल एस्टेट) हैं| वर्तमान मे ,SBI के 4 एमडी हैं - चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ,आलोक कुमार चौधरी ,अश्वनी कुमार तिवारी और विनय एम टोंसे| 
  • भारत ने तीरंदाजी विश्व कप मे पुरुषो की रिकर्व स्पर्धा मे स्वर्ण पदक जीता हैं| फाइनल मे भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर तीरंदाजी विश्व कप चरण 1 मे पुरुष रिकर्व टीम का स्वर्ण पदक जीता| महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा मे दीपिका कुमारी ने रजत पदक जीता| 
  • ब्रू प्रवासी पहली बार त्रिपुरा मतदाता के रूप मे लोकसभा मे भाग लेंगे| मिजोरम के लगभग 37000 ब्रू प्रवासी जो अब त्रिपुरा मे बस गए हैं,उन्होंने लोकसभा मे अपना वोट डाला| उन्होंने पहली बार त्रिपुरा के मतदाता के तौर पर लोकसभा चुनाव मे वोट डाला| इन ब्रू प्रवासियों को त्रिपुरा के छह जिलों मे 11 स्थानों पर स्थाई रूप से बसाया गया हैं| ब्रू प्रवासियों ने इससे पहले 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव मे त्रिपुरा मे मतदान किया था| 
  • केरल मे अडानी के विझिंजम पोर्ट को भारत के पहले ट्रांसशिपमेंट पोर्ट के रूप मे संचालित करने के लिए केंद्र से मंजूरी मिल गई| इससे भारत को विनिर्माण केंद्र बनने मे मदद मिलेगी| ट्रांसशिपमेंट पोर्ट एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं ,जहां कार्गो को एक बड़े जहाज से कई छोटे जहाजों मे स्थानांतरित किया जाता हैं| यह मंजूरी सीमा शुल्क विभाग के लिए विझिंजम बंदरगाह पर एक कार्यालय स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी| यह भारत का पहला पूर्ण विकसित गहरे पानी का ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह होगा| 
  • महान भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को ICC पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 के लिए राजदूत नियुक्त किया गया| यह घोषणा भारत के विजयी पुरुष टी-20 विश्व कप 2007 अभियान के दौरान एक ओवर मे छह छक्के लगाने की युवराज की प्रतिष्ठत उपलब्धि के जश्न मे की गयी हैं| प्रतियोगिता के लिए पहले राजदूतों की घोषणा के रूप मे ,युवराज वेस्टइंडीज़ के आइकॉन क्रिस गेल और आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण विजेता उसेन बोल्ट के साथ शामिल हो गए। 
  • वी सेंथिलकुमार ने अपना 8वां पेशेवर स्कवैश एसोसिएशन टूर खिताब जीता हैं| वेलावन सेंथिलकुमार ने पेरिस मे सोसाईटी स्पोर्टिव डू ज्यू डे पॉम मे बैंच ओपन ,एक पीएसए चैलेंजर इवेंट जीता हैं।वेलावन सेंथिलकुमार हांगकांग ,चीन के 163 वीं रैंकिंग वाले एंडीज़ लिंग को हराकर फाइनल मे पहुंचे| वेलावन सेंथिलकुमार चेन्नई से हैं| उन्होंने अपना पहला पीएसए खिताब अप्रैल 2018 मे विस्कॉन्सिन मे मैडिसन ओपन मे जीता| 
  • रवि वर्मा की " इंदुलेखा " की पहली वास्तविक प्रति जारी की गई |रवि वर्मा की 176वीं जयंती के अवसर पर किलिमनूर पैलेस मे " इंदुलेखा " पेंटिंग की पहली वास्तविक प्रति जारी की गई हैं| रवि वर्मा का जन्म 1848 मे त्रिवेंद्रम के पास किलिमनूर पैलेस मे हुआ था| ऐसा माना जाता हैं कि रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग " रेक्लाईनिंग लेडी " इंदुलेखा पर आधारित थी| 
  • डॉ.कृष्णा एला को आईवीएमए ( इंडियन वैक्सीन मेन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं| डॉ. कृष्णा एला ने अदार सी पूनावाला से अध्यक्ष पद ग्रहण किया हैं| अदार सी पूनावाला 2019 से मार्च 2024 तक अध्यक्ष पद पर रहे| डॉ. कृष्णा एला भारत बायोटैक के कार्यकारी अध्यक्ष व सह-संस्थापक हैं| डॉ. कृष्णा एला को जीनोम वैली के जनक के रूप मे स्वीकार किया जाता हैं| 
  • जीना जस्टस ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए 2024 कैम्ब्रिज समर्पित शिक्षक पुरस्कार जीता हैं| जीना जस्टस अवर ओन इंग्लिश हाई स्कूल ,शारजाह गर्ल्स ब्रांच मे शिक्षिका हैं| जीना जस्टस मूल रूप से केरल के तिरुवंतपुरम की रहने जीना जस्टस 2005 से लगातार UAE मे काम कर रही हैं| 
  • एआई न्यूज़ एंकर सना ने एआई के नेतृत्व वाले न्यूज़रूम परिवर्तन के लिए इंटरनेशनल न्यूज़ मीडिया एसोसिएशन (आईएमए) का 2024 ग्लोबल मीडिया अवार्ड जीता| इसे " एआई-आधारित न्यूज़रूम परिवर्तन " के लिए दक्षिण एशिया मे सर्वश्रेष्ठ चुना गया हैं| पुरस्कार समारोह लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय मे आयोजित किया गया था| 

 

 

 

  • नोट - यह लेख हर रोज़ अपडेट होता रहेगा, तो आप दुबारा इस आर्टिकल को नई जानकारी के साथ पायेंगे। 

About Ratnesh Dwivedi

BE | GATE | Working as Software Engineer in Leading Software Company

Last Updated

May 17th, 2024 10:58 AM

Category

monthly

Author

Ratnesh Dwivedi

Share